Virat kohli , Babar Azam
Babar Azam ने T-20 क्रिकेट में Virat kohli से तेज 8000 रन पूरे कर लिए। Virat kohli ने ऐसा 243 पारियों में किया था जबकि Babar Azam ने 218 पारियों में ही यह कारनामा कर दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर Babar Azam ने यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि के बाद Virat kohli को ट्रोल किया जा रहा है। Babar Azam को Virat kohli से कहीं बेहतर बल्लेबाज कहा जा रहा है।
यह सही है कि दोनों ही खिलाड़ी अपने आप में विशेष हैं लेकिन Virat kohli की Babar Azam से कोई तुलना ही नहीं है। एक छोटा सा फर्क बता कर मामला समझाता हूं। 1020 दिनों के बाद Virat kohli पहला शतक लगाने वाले थे। आलोचक और फैंस दोनों इस लम्हे के लिए खासे बेकरार थे। इसके बावजूद किंग ने बगैर डरे छक्का मारकर वह मुकाम हासिल किया। इसकी बजाय इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T-20 में लगभग जीते हुए मैच में भी Babar Azam ने हल्के हाथों से सिंगल लेकर अपना सैकड़ा पूरा किया।
पाकिस्तान क्रिकेट लीग में Babar Azam के विरोधी कोच आकिब जावेद ने कहा कि हम जानबूझकर बाबर को आउट नहीं करते क्योंकि वह धीमा खेलकर अपनी ही टीम को नुकसान पहुंचाता है। उसका लगातार धीमा खेलना विपक्षी टीम के लिए फायदेमंद हो जाता है। आईपीएल में कोई यह सोच भी नहीं सकता कि Virat kohli को आउट नहीं करेंगे तो मुकाबला मुट्ठी में आ जाएगा। अगर किंग टिक गया तो निश्चित है कि एकतरफा मैच फिनिश करके आएगा।
अगर T-20 इंटरनेशनल की बात करें तो Virat kohli ने 105 मैच खेलकर 51.22 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से 3586 रन बनाया है। वहीं Babar Azam के बल्ले से 82 T-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 43 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 2895 रन आया है। औसत और स्ट्राइक रेट बताने के लिए काफी हैं कि कौन किसपर भारी है?
विराट जितना बड़ा खिलाड़ी है, उतना ही महान इंसान है। एशिया कप से ठीक पहले उसने बयान दिया कि फिलहाल दुनिया में Babar Azam नंबर वन बल्लेबाज है और मैं भी उसकी बल्लेबाजी देखना पसंद करता हूं। कोहली का यही बड़प्पन उसे किंग बनाता है। इसलिए तो जब भी वह मैदान पर आता है, दर्शकों के शोर से पूरा आसमान गूंज जाता है।
Babar Azam के प्रति भी किसी किस्म की नाराजगी नहीं है लेकिन उनको विराट से बड़ा खिलाड़ी बताना अपने आप में हास्यास्पद है। पूरी दुनिया में टेस्ट, टी-20 और वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक मैच खेल कर लगभग 50 से ऊपर की औसत रखने वाला विराट इकलौता बल्लेबाज है। इसलिए करोड़ों फैंस को किंग कोहली पर नाज है।
बाबर निश्चित ही अच्छा खिलाड़ी है और पाकिस्तान में पहली बार उसके जैसा बल्लेबाज आया है। पर विराट का क्लास ही अलग है क्योंकि उसने 2008 से लेकर अबतक अपनी बल्लेबाजी से कई दिग्गज गेंदबाजों को खून के आंसू रुलाया है।
दोनों की तुलना करे तो टेस्ट के आँकड़े
विराट कोहली | बाबर आजम | |
मैच | 102 | 42 |
रन | 8074 | 3122 |
ओसत | 49.53 | 47.3 |
शतक | 27 | 7 |
फिफ्टी | 28 | 23 |
उच्चतम स्कोर | 254 vs SA | 196 vs AUS |
एक दिवसीय आँकड़े देखे
विराट कोहली | बाबर आजम | |
मैच | 264 | 92 |
रन | 12344 | 4664 |
ओसत | 57.68 | 59.79 |
स्ट्राइक रेट | 92.83 | 89.74 |
शतक | 43 | 17 |
फिफ्टी | 64 | 22 |
उच्चतम स्कोर | 183 vs pak | 158 vs eng |
t20 के आँकड़े
Virat Kohli | Babar Azam | |
मैच | 106 | 83 |
रन | 3597 | 2903 |
ओसत | 50.66 | 43.33 |
स्ट्राइक रेट | 138.19 | 129.95 |
शतक | 1 | 2 |
फिफ्टी | 32 | 26 |
उच्चतम स्कोर | 122 vs Afg | 122 vs SA |
Pak vs Eng 2 t20: बाबर रिजवान की आँधी मे उड़े अंग्रेजी खिलाड़ी
ICC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने बदल दिए क्रिकेट के ये नियम
Bhuvneshwar Kumar: भुवि ने 5 विकेट लेते ही चहल को पछाड़ा , बने भारत के नंबर-1 गेंदबाज
बच्चों को मोबाइल से दूर कैसे रखें और क्यों रखे जाने तो TOP 10 बढ़िया तरीके
[…] […]
[…] […]