Dhoni : जमीन से लेकर आसमान तक का सफर , जानिए महेंद्र सिंह धोनी की कहानी

Dhoni : जमीन से लेकर आसमान तक का सफर , जानिए महेंद्र सिंह धोनी की कहानी

0 0
Read Time:8 Minute, 12 Second

DHONI : भारत की क्रिकेट को सोरव गांगुली के बाद कोई संभाल पाया तो वह धोनी ही थे । सचिन , सहवग , गांगुली , द्रविड के जाने के बाद सबको लगने लगा था की क्या कोई इस भारतीय टीम को संभाल पाएगा । लेकिन तभी टीम की बागडोर संभाली DHONI की कप्तानी मे  भारतीय क्रिकेट को बहुत सी ट्रॉफी अपने नाम करने का मोका मिला ।
आइए जानते है धोनी के बारे मे विस्तार से

Dhoni : जमीन से लेकर आसमान तक का सफर , जानिए महेंद्र सिंह धोनी की कहानी

पूरा नाम — महेंद्र सिंह धोनी
जन्म — 07 जुलाई 1981
जन्म स्थान —रांची ( झारखंड )
उपनाम — माही ,MSD , थाला ,
कद — 5 फुट 11 इंच
बल्लेबाजी स्टाइल — दाए हाथ से
बोलिंग स्टाइल– दाए हाथ से मध्यम गति से
फील्ड — विकेट किपिग
1 महेंद्र सिंह अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी) रांची,झारखंड, में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

2 वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं

3  शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए।

4  धोनी भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी विश्व ट्वेन्टी 20 , 2007–08 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज , 2011 क्रिकेट विश्व कप, आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2013 और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया। उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई। 02 सितम्बर 2014 को उन्होंने भारत को 14 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई।

 

—टेस्ट में पदार्पण (कैप 251)  2 दिसम्बर 2004 बनाम पाकिस्तान
—अंतिम टेस्ट 26 दिसम्बर 2014 बनाम ऑस्ट्रेलिया
—वनडे पदार्पण (कैप 158)  23 दिसम्बर 2004 बनाम बांग्लादेश 
—अंतिम एक दिवसीय  10 जुलाई 2019 बनाम न्यूजीलैंड
—टी20ई पदार्पण (कैप 2)  1 दिसम्बर 2006 बनाम दक्षिण अफ्रीका
—अंतिम टी20   22 दिसम्बर 2017 बनाम श्री लंका

महेंद्र सिंह DHONI का जन्म झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह व माता श्रीमती देवकी देवी है उनके पैतृ जहां उनके पिताजी श्री पान सिंह मेकोन कंपनी के जूनियर मैनेजमेंट वर्ग में काम करने लगे। मेकॉन लिमिटेड यह कंपनी केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र मे आनेवाली कंपनी है। रांची मे पान सिंह और उनके परिवार को रहने के लिए सरकारी निवासस्थान मिला था।

DHONI की माता श्रीमती देवकी देवी एक साधारण गृहिणी थीं। DHONI की एक बहन है जिनका नाम है जयंती और एक भाई है जिनका नाम नरेन्द्र है। धोनी का बडा भाई नरेंद्रसिंह राजनीति में कार्यरत है और उनकी बहन जयंती गुप्ता एक शिक्षिका है।

पहले धोनी के बाल लम्बे हुआ करते थे जो अब उन्होंने कटवा दिए हैं कारण वे अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम  जैसे दिखना चाहते थे। DHONI एडम गिलक्रिस्ट के प्रशंसक है और बचपन से ही उनके आराध्य है उनके क्रिकेट सहयोगी सचिन तेंदुलकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायिका लता मंगेशकर है।

DHONI द ए वी जवाहर विद्यालय मंदिर, श्यामली (वर्त्तमान में जे वी एम , श्यामली, रांची के नाम से जाने जाते है) में पढ़ते थे। धोनी को बैडमिंटन और फुटबॉल इन दोनों खेलों मे विशेष रुचि थी। इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में, धोनी ने इन दोनों खेलों में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था जहां उन्होंने बैडमिंटन व फुटबॉल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिस कारण वे जिला व क्लब लेवल में चुने गए थे। धोनी अपने फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रहे चुके हैं। उन्हें लोकल क्रिकेट क्लब में क्रिकेट खेलने के लिए उनके फुटबॉल कोच ने भेजा था।

हालांकि उसने कभी क्रिकेट नहीं खेला था, फ़िर भी धोनी ने अपने विकेट-कीपिंग के कौशल से सबको प्रभावित किया और कमांडो क्रिकेट क्लब के (१९९५—१९९८) में नियमित विकेटकीपर बने। क्रिकेट क्लब में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें १९९७/९८ सीज़न के वीनू मांकड़ ट्राफी अंडर सिक्सटीन चैंपियनशिप में चुने गए जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा के बाद ही धोनी ने क्रिकेट की ओर विशेष ध्यान दिया और बाद में वे एक अच्छे क्रिकेटर बनकर उभरे।

DHONI ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही 2009 में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया।
उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की।

सन् 2013 में DHONI की कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। 14 जुलाई 2018 को, एमएस धोनी चौथे भारतीय क्रिकेटर और ओडीआई क्रिकेट में 10,000 रन बनाने के लिए दूसरे विकेटकीपर बने।

Jasprit Bumrah: आलोचकों पर बरसे बुमराह , भोंकने वाले कुत्तों से करदी तुलना

SMART TV: Flipkart दमदार ऑफर 1980 मे स्मार्ट टीवी घर लाए

Meta: रूस की Meta पर बड़ी कार्रवाई, पुतिन ने आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में किया शामिल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Author: ansu